दिल्ली/रायपुर : बीजेपी के गलियारों में केंद्र और पार्टी शासित 3 राज्यों में एक बार फिर 5 जुलाई तक मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है|एक जानकारी के मुताबिक,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कैबिनेट में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़,राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी मंत्रिमंडल विस्तार की रायशुमारी ने सत्ताधारी दल के विभिन्न गलियारों में हलचल पैदा कर दी है|
आगामी मानसून सत्र और अगले साल कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए,जहाँ केंद्रीय मंत्रिमंडल में कई अहम बदलाव किए जाने की उम्मीद जाहिर की जा रही है।
वही छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कुछ मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड पर कोई महत्त्वपूर्ण फैसला लिए जाने के आसार भी नज़र आ रहे है| इसमें राजस्थान में कई नए चेहरों की मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा जोरों पर है |
जबकि छत्तीसगढ़ में 4 से अधिक दिग्गज विधायकों को नई जवाबदारी सौंपने की कवायतें भी जोरों पर बताई जा रही है,इनमें महिला नेत्री और पूर्व मंत्री लता उसेंडी,पूर्व मंत्री क्रमशः राजेश मूणत,अमर अग्रवाल,अजय चंद्राकर और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह का नाम अव्वल नंबर पर बताया जा रहा है|
यह भी बताया जा रहा है,कि कई मौजूदा मंत्रियों के प्रभार में भी बदलाव