CG Fire: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार देर रात एक कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई और अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना शहर के पावर हाउस रोड स्थित “पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर” की है।. जानकारी के अनुसार, यह मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण अधिकांश दुकानें बंद थीं। देर रात करीब 12 बजे स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलते देख तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल की टीम और दुकान संचालक मौके पर पहुंचे।. सबकुछ जलकर खाक. दमकल विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे तक लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा लगभग पूरा सामान जल चुका था। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैल सकी और बड़ा हादसा टल गया।. शॉर्ट सर्किट की आशंका. फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। वहीं दुकान संचालक को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
CG Fire: कपड़ा दुकान में भीषण आग, सबकुछ जलकर खाक
By worldprime
On: जुलाई 1, 2026 1:37 अपराह्न
---Advertisement---