आमिर खान और उनके छोटे भाई फैसल में सुलह हो चुकी है। कुछ महीनों पहले ही फैसल ने आमिर और परिवार के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए एक बयान दिया था और रिश्ते खत्म कर लिए थे। हालांकि अब फैसल का कहना है कि उन्होंने परिवार से माफी मांग ली है। सभी ने उन्हें माफ कर दोबारा अपना लिया है। इसी बीच फैसल ने आमिर को 5 जुलाई को होने वाली उनकी शादी के लिए शुभकामनाएं भी दीं। फैसल खान ने उज्जवल त्रिवेदी को दिए इंटरव्यू में भाई आमिर को मैसेज देते हुए कहा, ‘मैं आमिर, अम्मी और निखत से बस माफी मांगना चाहता हूं। मुझसे जो गलती हुई है, मैं उसकी माफी मांगता हूं। वो भी सोचें कि उन्होंने क्या गलती की है। वो अपना सुधारें, हम अपना सुधारें, तो अपने आप चीजें सुधर जाएंगी।’ जमीने के कब्जे की जानकारी देने के लिए परिवार से संपर्क किया फैसल ने बातचीत में बताया है कि कुछ समय पहले वो खानदानी जमीनों का ब्योरा लेने गांव गए थे। वहां उन्हें पता चला कि आमिर की कुछ जमीनों पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। हालांकि तब उनकी आमिर से बातचीत बंद थी। ऐसे में फैसल ने बहन निखत को कॉल किया और उन्होंने तुरंत कॉल रिसीव कर लिया। बहन ने उन्हें बताया कि मां की तबीयत भी बिगड़ी है और वो उनके बारे में पूछती रहती हैं। ऐसे में फैसल ने उनसे भी बात की और मां की भावुक बातें सुन वो अगले दिन ही उनसे मिलने पहुंचे और परिवार में सुलह
आमिर खान से भाई फैसल ने माफी मांगी:कहा- मैं अपनी गलती सुधारूंगा, वो अपनी सुधारें, पुराने बयान पर पछतावा जाहिर किया, शादी की बधाई दी
By worldprime
On: जुलाई 1, 2026 3:30 अपराह्न
---Advertisement---