दिल्ली / रायपुर : – छत्तीसगढ़ में भू-PAY गिरोह पर एजेंसियों ने बड़ा शिकंजा कसा है, इससे सियासत में हलचल तेज हो गई है, बेटे वैभव अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद लम्बे समय से फरार उनके पिता रामगोपाल अग्रवाल भी गिरफ्तार हो गए है। उनके 24 घंटे के भीतर हाजिर होने की मोहलत के ख़त्म होते ही गिरफ्तारी की खबर सामने आई है।
यह भी बताया जाता है कि बेटे की गिरफ्तारी के बाद फरार कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल ने कई बार नए – नए ठिकानों की ओर अपने कदम बढ़ाये थे। यह भी दावा किया जा रहा है कि ACB – EOW को जहाँ रामगोपाल की गिरफ़्तारी से बड़ी लीड मिली है, वही महादेव एप्प सट्टा घोटाले में ( ED ) प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई एक बार फिर सक्रीय हो गई है। रामगोपाल अग्रवाल का नाम नान घोटाले समेत कई बड़ी वसूली में सामने आया था। जबकि महादेव एप्प सट्टा घोटाले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की इंडोनेशिया से गिरफ़्तारी के बाद अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ कैडर के उन आईपीएस अधिकारियो को भी एजेंसिया धर – दबोच सकती है, जिनके तार घोटालेबाजो से जुड़े हुए पाए गए थे।
रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई समेत राज्य के अन्य जिलों में महादेव एप्प ऑनलाइन सट्टा घोटाले को लेकर सीबीआई ने कुछ माह पूर्व छापेमारी भी की थी। गिरफ्तार सौरभ चंद्राकर के तार तत्कालीन मुख्यमंत्री बघेल समेत रायपुर