CG Cricket: राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ की उभरती महिला क्रिकेटर महक नरवासे ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। प्रतिभाशाली ऑलराउंडर महक का चयन भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। वह 22 जून से श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली अंडर-19 टी-20 सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। (महक नरवासे का टीम इंडिया अंडर-19 में चयन)![]()
देखें वीडियो: https://www.instagram.com/reel/DZcpzU8IaTI/?igsh=cW12andtcWt0Mzdj
महक नरवासे पिछले कई वर्षों से छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट की महत्वपूर्ण खिलाड़ी रही हैं। वह राज्य की अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर महिला टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वर्तमान में वह बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं और अपने खेल को लगातार निखार रही हैं। (U19 Women’s Cricket)
महक ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 212 रन बनाए और 20 विकेट झटके। वहीं सीनियर महिला टी-20 प्रतियोगिता में भी उन्होंने 10 विकेट हासिल किए। (India vs Sri Lanka U19 Series)
दाएं हाथ की बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज महक नरवासे को छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है। उनके चयन से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को भी नई प्रेरणा मिलेगी। (Mahak Narwase India U19 Women’s Team)
नंबर गेम
• 20 विकेट – सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी 2025-26 में
• 212 रन – सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में बनाए
• 10 विकेट – सीनियर महिला टी-20 प्रतियोगिता में हासिल किए
• 66 रन – वनडे ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ पारी (विदर्भ के खिलाफ)
• 4/21 – वनडे ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

