क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Liquor Overrating: महंगी कीमतों में बेच रहे थे शराब, 4 SI निलंबित, 8 अधिकारियों को नोटिस

On: जून 12, 2026 12:34 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Liquor Overrating: छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों पर निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने के मामलों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य स्तरीय उड़नदस्ते की जांच में ओवररेटिंग की पुष्टि होने के बाद आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा ने चार आबकारी उप निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। वहीं आठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।tcw

विभागीय जांच में सामने आया कि रायपुर, धमतरी, खैरागढ़ और बलौदाबाजार समेत कई जिलों की शराब दुकानों में ग्राहकों से निर्धारित मूल्य से 10 रुपये से लेकर 60 रुपये तक अधिक वसूले जा रहे थे। शिकायतों के बाद राज्य स्तरीय उड़नदस्ते ने नकली ग्राहक बनकर विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें अनियमितताओं का खुलासा हुआ।

CG Liquor Overrating: महंगी कीमतों में बेच रहे थे शराब, 4 SI निलंबित, 8 अधिकारियों को नोटिस

4 SI निलंबित

जांच रिपोर्ट के आधार पर आबकारी आयुक्त ने लापरवाही और सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन के आरोप में चार आबकारी उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही संबंधित जिलों के जिला आबकारी अधिकारियों और सहायक जिला आबकारी अधिकारियों समेत कुल आठ अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि अधिकारियों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ भी निलंबन सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

CG Fake Liquor: सावधान! मार्केट में आया चायपत्ती वाला दारू

 

3 1781205893 300x115 2 1781205908 300x260

धमतरी में शराब में मिलावट का मामला

धमतरी जिले में ओवररेटिंग के साथ-साथ शराब में मिलावट का मामला भी उजागर हुआ है। बागबहरा स्थित एक दुकान में शराब में मिलावट पाए जाने पर मुख्य विक्रेता और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी निरुपमा लोहारे को भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। विभाग का मानना है कि इतनी बड़ी अनियमितता को रोकने में अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारी की भी जांच जरूरी है।

CG Holi Liquor Sale

चिल्हर के नाम पर वसूले जा रहे थे ज्यादा पैसे

जांच में यह भी सामने आया कि कई दुकानों में ग्राहकों से “चिल्हर नहीं है”, “बोतल ठंडी है” या “ऑनलाइन भुगतान सुविधा उपलब्ध नहीं है” जैसे बहाने बनाकर अतिरिक्त रकम वसूली जा रही थी। कुछ दुकानों में यूपीआई भुगतान से बचने के लिए मशीन खराब होने के बोर्ड तक लगाए गए थे। धमतरी में एक मामले में 1440 रुपये कीमत वाली शराब की बोतल 1500 रुपये में बेचे जाने की पुष्टि हुई है।

आबकारी आयुक्त ने दिए सख्त संकेत

आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा ने कहा कि राज्य स्तरीय उड़नदस्ते की जांच में ओवररेटिंग के मामले सामने आए हैं। विभाग ने न केवल मैदानी अमले बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की है। आगे भी प्रदेशभर में औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Dhamtari Train Trial: धमतरी में ट्रेन का ट्रायल, अगस्त में संचालन ?

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारतीय सेना को मिले 106 कामिकाजे ड्रोन:180 किमी की रेंज, 450kmph की रफ्तार; न जैमिंग का असर, न टारगेट से भटकेंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Cricket: छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया मान, टीम इंडिया अंडर-19 में चयन; श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में दिखाएंगी दम

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आज दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बनेंगे मस्क:रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स अमेरिकी बाजार में लिस्ट होगी; ये दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों में मानसून की एंट्री, आज भी अंधड़-बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IND vs AFG: धर्मशाला वनडे में खेलते ही नया कीर्तिमान बनाएंगे रोहित शर्मा, इस मामले में सभी को छोड़ देंगे पीछे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });