CG Elephant Attack: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीण पुटु निकालने के लिए जंगल गए थे। इसी दौरान उनका सामना जंगली हाथी से हो गया। हाथी ने उन्हें देखते ही हमला कर दिया और कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।. पुटु निकालने जंगल गया था ग्रामीण. घटना धर्मजयगढ़ वन मंडल के पीडिया-तुर्रीकटरा मार्ग के बीच की है। मृतक की पहचान पीडिया गांव निवासी जहाज़ सिंह राठिया (55) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को जहाज़ सिंह राठिया पुटु निकालने के लिए जंगल गए थे। इसी दौरान जंगली हाथी ने उन्हें देखते ही कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
CG Elephant Attack: पुटु निकालने जंगल गए ग्रामीण को हाथी ने कुचला, मौके पर मौत
By worldprime
On: जुलाई 9, 2026 6:51 अपराह्न
---Advertisement---