Raipur News: नया रायपुर के नकटी गांव में विस्थापन के दौरान कथित तौर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों को तोड़े जाने के मामले में कांग्रेस आज माना थाने का घेराव किया। पार्टी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।. कांग्रेस का आरोप है कि नकटी गांव में विस्थापन की कार्रवाई के दौरान PM आवास योजना के तहत बने मकानों को भी तोड़ दिया गया। पार्टी का कहना है कि योजना के तहत बने मकानों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आज माना थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया।. 29 जून को चली थी बुलडोजर. नया रायपुर के नकटी गांव में 29 जून को प्रशासन ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की थी। इस दौरान कई मकानों को हटाया गया, जिसके बाद यह मामला राजनीतिक विवाद का विषय बन गया। कांग्रेस लगातार इस कार्रवाई का विरोध कर रही है और प्रभावित परिवारों के समर्थन में आंदोलन चला रही है।
Raipur News: नकटी मामले में आज कांग्रेस ने घेरा थाना, 29 जून को उजाड़े थे 80 घर
By worldprime
On: जुलाई 9, 2026 6:40 अपराह्न
---Advertisement---