क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Monsoon Session 2026: सेवाग्राम परियोजना पर सदन में तीखी बहस, अजय चंद्राकर ने जताया खेद, भूपेश बघेल ने कहा- धन्यवाद

On: जुलाई 16, 2026 4:57 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन नवा रायपुर स्थित सेवाग्राम परियोजना को लेकर सदन में तीखी बहस देखने को मिली। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बाद में अजय चंद्राकर ने अपनी टिप्पणी पर सदन में खेद व्यक्त किया, जिस पर भूपेश बघेल ने उन्हें धन्यवाद कहा।tc

सेवाग्राम परियोजना पर उठे सवाल

प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने नवा रायपुर में सेवाग्राम परियोजना पर हुए करीब 125 करोड़ रुपए के खर्च और इसके संचालन की व्यवस्था को लेकर सरकार से सवाल किया। उन्होंने पूछा कि परियोजना के संचालन के लिए क्या कोई व्यवस्था स्वीकृत की गई है और लोकधन के उपयोग का क्या औचित्य है।

Image 63 9 300x227

मंत्री ने दिया ये जवाब

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जवाब देते हुए बताया कि सेवाग्राम परियोजना वर्ष 2022 में तत्कालीन सरकार की योजना थी। इसका उद्देश्य महात्मा गांधी के आत्मनिर्भर भारत के विचारों के अनुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना था। उन्होंने कहा कि परियोजना के सभी निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसके संचालन के लिए अभी तक कोई अलग व्यवस्था स्वीकृत नहीं की गई है।

VIDHANSABH 2.jpg 1 300x184

सदन में घमासान

मंत्री के जवाब के बाद अजय चंद्राकर ने परियोजना को लोकधन की बर्बादी बताते हुए इसे एक व्यक्ति विशेष की इच्छा से शुरू की गई योजना बताया। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आपत्ति जताई। दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई, जिससे कुछ समय के लिए सदन का माहौल गरमा गया।

Tkv1740473604 1783884791 1 300x225

चंद्राकर ने जताया खेद

बाद में अजय चंद्राकर ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति की भावनाओं को आहत करना नहीं था। यदि उनकी टिप्पणी से भूपेश बघेल की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह सदन में इसके लिए खेद व्यक्त करते हैं।

भूपेश बघेल ने कहा- धन्यवाद

अजय चंद्राकर के खेद व्यक्त करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका धन्यवाद किया। इसके साथ ही दोनों नेताओं के बीच चला विवाद समाप्त हो गया और सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG News: शराब दुकान के पास युवक का शव, मुंह से निकल रहा था झाग

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Rape: आंगनबाड़ी के पीछे युवती से रेप, दुपट्टे से बांधा; जान से मारने की दी धमकी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सोनम वांगचुक के समर्थन में अतुल कुलकर्णी का उपवास:सोनाक्षी बोलीं- मर जाएंगे, तब क्या आप जागेंगे? समय रैना ने की सुरक्षित रहने की दुआ

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 पुलिकर्मियों का तबादला; देखें लिस्ट-

red and white modern breaking news youtube thumbnail

विप्रो को पहली तिमाही में ₹3,352 करोड़ का मुनाफा:रेवेन्यू 10% बढ़ा, कंपनी ने ₹2 डिविडेंड का ऐलान किया; एट्रिशन रेट 13.9% रहा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री के बाद अब रक्षामंत्री को भी हटाया:ड्रोन हमलों से रूस को पछाड़ा था, फैसले के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतरे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });