CG Video: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग युवक को रस्सी से बांधकर डंडों, हाथ और मुक्कों से मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।. जानकारी के मुताबिक, जिस युवक की पिटाई की गई है उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक अक्सर आसपास के लोगों से विवाद और गाली-गलौज करता था। इसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के साथ उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद कुछ लोगों ने युवक को रस्सी से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो करीब चार दिन पुराना है। वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
CG Video: युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
By worldprime
On: मई 11, 2026 6:57 अपराह्न
---Advertisement---