Gariyaband Tractor Accident: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पांडुका थाना क्षेत्र अंतर्गत में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। ग्राम खट्टी मोड़ के पास ईंट से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया, जिससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुआ।. जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पोंड़ से पास के गांव में निर्माण कार्य के लिए ईंट लेकर जा रहा था। इसी दौरान खट्टी मोड़ के पास वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रैक्टर खेत में जा गिरा। ट्रैक्टर पलटने से ईंटों के नीचे दबकर मजदूर हेमाल राजेंद्र साहू (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।. हादसे की सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि खट्टी मोड़ लंबे समय से हादसों का केंद्र बना हुआ है। इस मोड़ पर अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
Gariyaband Tractor Accident: ईंट से भरा ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की दबकर मौत
By worldprime
On: जनवरी 29, 2026 11:49 पूर्वाह्न
---Advertisement---





