Raigarh Truck Accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और उसके 7 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तराईमाल बंजारी मंदिर के पास हुआ। (रायगढ़ ट्रक बाइक टक्कर). जानकारी के मुताबिक, पूंजीपथरा के पठान कॉलोनी निवासी मोहम्मद असरफ कुरैशी (32) की पूंजीपथरा में चिकन शॉप है। मंगलवार दोपहर वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक से रायगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। (रायगढ़ ट्रक एक्सीडेंट पिता पुत्र की मौत). हादसे में मोहम्मद असरफ कुरैशी और उनके 7 साल के बेटे मोहम्मद अलताफ कुरैशी की मौके पर ही मौत हो गई। (Raigarh Father Son Death Truck Accident) वहीं पत्नी और दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ट्रक (Raigarh Truck Bike Collision) को जब्त कर थाने लाया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Raigarh Truck Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, पत्नी और दूसरा बेटा गंभीर घायल
By worldprime
On: फ़रवरी 18, 2026 11:50 पूर्वाह्न
---Advertisement---





