Raipur News: मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। राजधानी रायपुर में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में छात्र के गाल बुरी तरह कट गए, जिसके बाद उसे अस्पताल में 34 टांके लगाने पड़े। घटना का वीडियो भी सामने आया है।. जानकारी के अनुसार, घायल छात्र की पहचान संकल्प द्विवेदी के रूप में हुई है। संकल्प अपनी बड़ी बहन को स्कूल छोड़ने के लिए दोपहिया वाहन से जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक चाइनीज मांझा उड़ता हुआ उसके चेहरे में फंस गया। तेज धार वाले मांझे से छात्र के गाल गहराई तक कट गए और वह मौके पर ही लहूलुहान हो गया। हादसे में उसकी बहन के हाथ भी मांझे से कट गए।. घटना के बाद परिजन घायल छात्र को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए 34 टांके लगाए। डॉक्टरों का कहना है कि चाइनीज मांझे से लगे घाव के निशान स्थायी रह सकते हैं। इसी वजह से भविष्य में प्लास्टिक सर्जरी की भी सलाह दी गई है।
Raipur News: छात्र के गाल पर चाइनीज मांझे से गंभीर चोट, 34 टांके लगे – देखें वीडियो
By worldprime
On: जनवरी 16, 2026 12:30 अपराह्न
---Advertisement---





