Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने गोमांस रखने और काटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने घर के आंगन में मांस काटते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से करीब 7 किलो गोमांस और उपयोग में लाया जा रहा औजार जब्त किया है।. मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई. एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह के अनुसार, सोमवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम करहीकछार में रहने वाला सुरेश कुमार सोनवानी (53) अपने घर में गोमांस काट रहा है। सूचना मिलते ही टीआई नरेश चौहान के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी।. आंगन में काट रहा था मांस. पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो आरोपी घर के आंगन में टंगली (लोहे का औजार) से मांस के टुकड़े करते हुए मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह मांस को काटकर सुखाकर रखता है और बाद में खाने के लिए उपयोग करता है।. 7 किलो मांस जब्त. पुलिस ने मौके से कटा हुआ मांस और मांस काटने का औजार जब्त किया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर चौकी लाया गया, जहां उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत मामला दर्ज किया गया।. न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
Bilaspur News: घर में गोमांस काट रहा आरोपी गिरफ्तार, 7 किलो मांस जब्त
By worldprime
On: मई 5, 2026 6:48 अपराह्न
---Advertisement---