Kondagaon Accident: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जगदलपुर से रायपुर जा रही कांकेर रोडवेज की यात्री बस ने घोड़ा गांव के पास गीदम की ओर जा रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जंगल की ओर जा घुसी।. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय बस तेज रफ्तार में थी। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस व कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल भिजवाया। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है।. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
Kondagaon Accident: बस ने कार को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौके पर मौत; 2 की हालत नाजुक
By worldprime
On: जुलाई 12, 2026 2:38 अपराह्न
---Advertisement---